अनुसंधान के सहायताप्राप्त क्षेत्र
इसरो के लिए प्रासंगिक अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के क्षेत्रों से संबंधित नए अनुसंधान प्रस्तावों के लिये सहायता प्रदान की जाती है।
"सैक की अनुसंधान क्षेत्र पुस्तिका" - एसटीसी और आरएसी-एस से प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए अनुसंधान क्षेत्रों की एक पत्रिका।
इस पत्रिका में सैक-इसरो के प्रमुख कार्यक्रमों, वर्तमान और आगामी अनुसंधान एवं विकास आवश्यकताओं पर जानकारी प्रदान की जाती है। यह पत्रिका विशेष रूप से सैक-इसरो की उन्नत अनुसंधान आवश्यकताओं को पूरा करेगा, जिसमें देश भर के विभिन्न आईआईटी/एनआईटी और प्रमुख तकनीकी संस्थानों में स्थापित अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सेल (एसटीसी) और क्षेत्रीय अंतरिक्ष शैक्षणिक केंद्र (आरएसी-एस) अनुसंधान एवं विकास प्रस्तावों का चयन और निर्माण कर सकते हैं। इन संस्थानों के संकाय सदस्यों को इन विविध अनुसंधान क्षेत्रों में अपने अनुसंधान प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
संबंधित इसरो/अंतरिक्ष विभाग केंद्र का नाम क्षेत्रों/उपक्षेत्रों/समस्याओं के बाद कोष्ठक में दिया गया है।
एसटीसी और आरएसी-एस संस्थानों के संकाय द्वारा संबंधित संस्थानों द्वारा प्रस्ताव आमंत्रित किए जाने के आधार पर प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
इसरो/अंतरिक्ष विभाग केंद्रों से प्राप्त प्रस्तावों की मूल्यांकन रिपोर्टों की एसटीसी की संयुक्त नीति समिति (जेपीसी) और आरएसी-एस की संयुक्त नीति प्रबंधन परिषद (जेपीएमसी) द्वारा वित्त पोषण सहायता के लिए अपनी सिफारिश से पहले समीक्षा की जाएगी।
प्रस्ताव की एक हार्ड कॉपी और एक सॉफ्ट कॉपी संबंधित एसटीसी/आरएसी-एस को प्रस्तुत की जाएगी।
एसटीसी/आरएसी-एस के संयोजक प्रस्ताव की एक हार्ड कॉपी और एक सॉफ्ट कॉपी संबंधित इसरो/अंतरिक्ष विभाग केंद्र को प्रस्तुत करेंगे।
"सैक रेस्पॉन्ड बास्केट" में शिक्षाविदों के लिए सबसे जरूरी और तत्काल अनुसंधान क्षेत्रों का एक सेट शामिल है, जिसका चयन और विस्तृत प्रस्ताव रेस्पॉन्ड कार्यक्रम के तहत तैयार किया जाता है।
रिस्पॉन्ड बास्केट में इसरो/अंतरिक्ष विभाग केंद्र/इकाइयों द्वारा इसरो की आगामी कार्यक्रमगत अनुसंधान एवं विकास आवश्यकताओं के आधार पर आवश्यक और महत्वपूर्ण अनुसंधान समस्या शामिल हैं। प्रत्येक अनुसंधान समस्या में उक्त विषय के बारे में एक संक्षिप्त विवरण शामिल होता है, जिसका उपयोग अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सेल (एसटीसी) और क्षेत्रीय शैक्षणिक अंतरिक्ष केंद्र (आरएसी-एस) के अलावा अन्य शैक्षणिक संस्थानों/अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं के संकायों द्वारा अनुसंधान प्रस्तावों के चयन के लिए किया जाता है।
व्यक्तिगत वैज्ञानिक या वैज्ञानिकों /संकाय सदस्यों का समूह प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए पात्र हैं। प्रधान अन्वेषक संबंधित संस्थान का पूर्णकालिक कर्मचारी होना चाहिए।
प्रधान अन्वेषक उस क्षेत्र का विशेषज्ञ होगा जिससे प्रस्ताव संबंधित है और आवेदन अग्रेषित करने वाले संस्थान का पूर्णकालिक कर्मचारी होना चाहिए। परियोजना पर उसी/किसी अन्य संस्थान के सह-अन्वेषक भी काम कर सकते हैं, लेकिन परियोजना का संतोषजनक समापन प्रधान अन्वेषक और संबंधित संस्थान की ज़िम्मेदारी होगी।
प्रस्ताव "आई-ग्रास्प" पोर्टल पर ऑनलाइन प्रस्तुत किए जाएंगे।
प्रस्तुत प्रस्ताव का इसरो/अंतरिक्ष विभाग के विशेषज्ञों द्वारा गहन मूल्यांकन किया जाएगा। प्रस्ताव का मूल्यांकन नवीनता, कार्यप्रणाली, दृष्टिकोण, विषय क्षेत्र में प्रधान अन्वेषक के अनुभव, परियोजना की अवधि, बजट आदि के आधार पर किया जाएगा।